Bengal Politics:-बांग्लादेशी अवैध घुसपैठियों पर बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस और RPF को जारी हुए नए निर्देश

Share

Bengal Politics:-पश्चिम बंगाल में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर सरकार ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने नई नीति लागू करते हुए साफ कहा है कि अब पकड़े गए अवैध घुसपैठियों को अदालत में पेश करने के बजाय सीधे सीमा सुरक्षा बल (BSF) के हवाले किया जाएगा। इसके बाद BSF उन्हें बांग्लादेश बॉर्डर तक पहुंचाकर डिपोर्ट करने की प्रक्रिया पूरी करेगी।

सरकार ने इस अभियान को “Detect, Delete & Deport” नाम दिया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस आयुक्त और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि हावड़ा समेत राज्य के प्रमुख रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों में अवैध घुसपैठियों की पहचान कर तुरंत कार्रवाई की जाए।

Bengal Politics:-सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि जो लोग CAA के दायरे में नहीं आते, उन्हें अवैध प्रवासी माना जाएगा और उनके खिलाफ डिपोर्टेशन की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए हर सप्ताह डीजीपी के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय को रिपोर्ट भी भेजी जाएगी।

इसी के साथ बंगाल सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए BSF को जमीन हस्तांतरित करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है ताकि बॉर्डर फेंसिंग का काम जल्द पूरा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *