CG News:-PCC चीफ Deepak Baij का हमला – “महंगाई चरम पर, किसान लाइन में… सरकार सिर्फ इवेंटबाज़ी में व्यस्त”
CG News:-छत्तीसगढ़ में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। पीसीसी चीफ Deepak Baij ने कहा कि पिछले 10 दिनों में तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे आम जनता की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीजल-पेट्रोल महंगा होने से खाद्यान्न, परिवहन और रोजमर्रा की जरूरतों की चीजें लगातार महंगी होती जा रही हैं। देशभर में हाल के दिनों में ईंधन कीमतों में कई बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
बैज ने तंज कसते हुए कहा कि “भाजपा ‘मेलोडी’ और प्रचार की राजनीति में लगी हुई है, जबकि किसान पेट्रोल पंपों और खाद समितियों में लाइन लगाने को मजबूर हैं।” उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
CG News:-अवैध शराब पर भी बरसे बैज
पीसीसी चीफ ने प्रदेश में कथित अवैध शराब बिक्री को लेकर भी बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि नकली होलोग्राम वाली शराब खुलेआम बिक रही है और इससे बड़ी काली कमाई हो रही है। बैज ने सवाल उठाया कि आखिर यह पैसा किसकी जेब में जा रहा है? उन्होंने बीजेपी नेताओं के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि जब सत्ता पक्ष के नेता ही अवैध शराब बिक्री की बात स्वीकार कर रहे हैं, तो सरकार कार्रवाई क्यों नहीं कर रही?
CG News:-खाद संकट पर सरकार से मांगा श्वेत पत्र
किसानों की समस्याओं को लेकर बैज ने कहा कि प्रदेश की सोसायटियों में पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं है। डीजल संकट से जूझ रहे किसान अब खाद की कमी से भी परेशान हैं। उन्होंने सरकार से खाद वितरण और स्टॉक की स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।
CG News:-बीजेपी प्रशिक्षण शिविर पर बड़ा हमला
बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर को लेकर भी बैज ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह “प्रशिक्षण शिविर नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ को लूटने और भ्रष्टाचार सिखाने का शिविर” बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के संसाधनों को उद्योगपतियों के हाथों सौंपा जा रहा है और जनता महंगाई से त्रस्त है।
CG News:-“भाजपा मतलब जनता को लाइन में लगाना”
ईंधन की कीमतों को लेकर दिए गए बीजेपी नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए बैज ने कहा कि बीजेपी सरकार पिछले 12 सालों में सिर्फ “इवेंट, प्रचार और जुमले” देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि “भाजपा का मतलब देश की जनता को लाइन में लगाना बन गया है।”
