Bhilai News:-Maruti Showroom में हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला बोली- “अश्लील मैसेज भेजकर करता था परेशान”
Bhilai News:-छत्तीसगढ़ के भिलाई में स्थित चौहान ऑटोमोबाइल्स Maruti Suzuki Showroom में बड़ा विवाद सामने आया है। यहां काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने शो-रूम के CEO/GM पर छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं।
महिला का आरोप है कि अधिकारी उसे लंबे समय से अश्लील मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था। मामला बढ़ने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इसी दौरान महिला का गुस्सा फूट पड़ा। वायरल वीडियो में महिला कर्मचारी CEO पर स्याही फेंकते और थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रही है।
Bhilai News:-बताया जा रहा है कि घटना 22 मई को नेहरू नगर स्थित शो-रूम में हुई। मामले के सामने आने के बाद अन्य महिला कर्मचारियों ने भी आरोपी अधिकारी के खिलाफ शिकायत की बात कही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। CSP स्तर के अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं और वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है।
