Future Of Children:अब आंगनबाड़ी से ही बनेगी पढ़ाई की मजबूत नींव! रायपुर में बच्चों को मिला पहला ‘विद्यारंभ प्रमाण पत्र’, पालकों को सौंपे गए आकलन कार्ड

Share

Future Of Children:-छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में एक नई और ऐतिहासिक पहल की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग और गढ़बो बचपन के संयुक्त प्रयास से जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में पहली बार जिला स्तरीय ‘सुविधादाता एवं पालक बैठक’ का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि पहली बार 5 से 6 वर्ष आयु के बच्चों के पालकों को आकलन कार्ड वितरित किए गए। इन कार्डों की मदद से अभिभावक अपने बच्चों की सीखने की क्षमता, विकास और प्रगति को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे।

Future Of Children:इसके साथ ही स्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें पहली बार ‘विद्यारंभ प्रमाण पत्र’ देकर सम्मानित किया गया। यह पहल बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, पार्षदों, विभिन्न स्कूलों के प्राचार्यों और शिक्षकों ने भी भाग लिया। सभी अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए इस नवाचार की सराहना की।

इस बैठक के माध्यम से पालकों, स्कूल प्रबंधन, समुदाय के प्रबुद्ध नागरिकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ है, जिससे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी जा सकेगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) के क्षेत्र में यह पहल छत्तीसगढ़ के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *