Samarth Bharat 2026:-AI बनेगा विकसित भारत का इंजन! रायपुर में उद्योग मंत्री देवांगन बोले—देश की असली ताकत युवा मानव संसाधन
Samarth Bharat 2026:-रायपुर में आयोजित दो दिवसीय “समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026” का समापन वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन की मौजूदगी में हुआ। यह कार्यक्रम आईसेक्ट इंडिया ग्रुप और डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री देवांगन ने कहा कि किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसका मानव संसाधन होता है। भारत दुनिया की सबसे युवा आबादी वाले देशों में शामिल है और यही युवा शक्ति देश को विकसित राष्ट्र बनाने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सबसे बड़ी आवश्यकता युवाओं को आधुनिक तकनीकों और बदलती जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रदान करने की है।

Samarth Bharat 2026:- AI बनेगा विकसित भारत का इंजन
मंत्री ने कहा कि आज दुनिया तेजी से बदल रही है और इस बदलाव के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भारत को महाशक्ति बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है। उनके अनुसार AI केवल एक तकनीक नहीं बल्कि ऐसा इंजन है जो कौशल विकास, अर्थव्यवस्था और सामाजिक परिवर्तन को नई गति देगा।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तकनीक आधारित विकास आवश्यक है। AI के माध्यम से शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, वित्तीय सेवाओं और शासन व्यवस्था में बड़े बदलाव संभव हैं।
Samarth Bharat 2026:- वित्तीय समावेशन पर भी जोर
श्री देवांगन ने कहा कि विकास तभी सार्थक माना जाएगा जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने वित्तीय समावेशन को विकसित भारत की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए कहा कि आज डिजिटल तकनीक और मोबाइल ऐप के माध्यम से आम नागरिक घर बैठे सरकारी योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं प्राप्त कर रहा है।
उन्होंने कहा कि तकनीक ने बैंकिंग और सरकारी सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम आसान बनाया है, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोग भी लाभान्वित हो रहे हैं।
Samarth Bharat 2026:- 5 युवा उद्यमियों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री ने नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 5 युवा उद्यमियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर युवाओं को स्टार्टअप, नवाचार और तकनीक आधारित व्यवसायों की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

Samarth Bharat 2026:- ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में डॉ. पी.के. घोष, डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, अजय मंडावी, Central Bank of India के महाप्रबंधक राजेश भुतड़ा, State Bank of India के प्रतिनिधि ललित कुमार तथा उद्योग जगत और बैंकिंग क्षेत्र के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
