Kisan Samriddhi:-नैनो क्रांति से बदलेगी छत्तीसगढ़ की खेती! साय सरकार का बड़ा दांव, कम लागत में बढ़ेगी किसानों की आमदनी

Share

Kisan Samriddhi:-वैश्विक स्तर पर उर्वरकों की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति संकट के बीच छत्तीसगढ़ में खेती को नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में नैनो उर्वरक क्रांति की शुरुआत हुई है। राज्य सरकार किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ते हुए नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग को बढ़ावा दे रही है, जिससे खेती की लागत कम होने के साथ उत्पादन बढ़ाने का दावा किया जा रहा है।

प्रदेश सरकार ने खरीफ सीजन 2026 के लिए उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक तैयारी की है। केंद्र से राज्य को 15.55 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का लक्ष्य आवंटित किया गया है, जबकि वर्तमान में 9.29 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का स्टॉक उपलब्ध बताया गया है।

Kisan Samriddhi:-क्या है नैनो उर्वरक की खासियत?

नैनो यूरिया और नैनो डीएपी आधुनिक कृषि तकनीक का हिस्सा हैं। विशेषज्ञों के अनुसार 500 मिलीलीटर की एक बोतल पारंपरिक 50 किलो उर्वरक के बराबर प्रभाव दिखाने में सक्षम है। इससे किसानों को परिवहन, भंडारण और लागत में राहत मिल सकती है।

Kisan Samriddhi:-किसानों को होगा सीधा फायदा

  • उर्वरक लागत में कमी
  • उत्पादन और गुणवत्ता में वृद्धि
  • मिट्टी की उर्वरता बनी रहेगी
  • रासायनिक प्रदूषण में कमी
  • भंडारण और परिवहन आसान

Kisan Samriddhi:-कालाबाजारी रोकने के लिए सख्ती

सरकार ने खाद की जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला स्तर पर निगरानी समितियां और उड़नदस्ता दल गठित किए हैं। वितरण व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सके।

Kisan Samriddhi:-धान से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़

राज्य सरकार धान के साथ-साथ दलहन, तिलहन, उद्यानिकी, ऑयल पाम, मखाना और मसाला फसलों को भी बढ़ावा दे रही है। इससे किसानों की आय के नए स्रोत विकसित हो रहे हैं और कृषि क्षेत्र अधिक टिकाऊ बन रहा है।

Kisan Samriddhi:-पर्यावरण संरक्षण को भी मिलेगा बढ़ावा

नैनो उर्वरकों के उपयोग से मिट्टी और जल प्रदूषण कम होने की संभावना है। सरकार का मानना है कि आधुनिक तकनीक, जैविक खेती और पारंपरिक ज्ञान के समन्वय से भविष्य की कृषि अधिक लाभकारी और पर्यावरण अनुकूल बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *