Chhattisgarh News:-10 साल पुराना इंतजार खत्म! कोटा को मिला नगर पालिका का दर्जा, डिप्टी सीएम अरुण साव ने निभाया अपना वादा
Chhattisgarh News:-बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा विकास मंत्री अरुण साव द्वारा किया गया वादा आखिरकार पूरा हो गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका में उन्नयन किए जाने संबंधी अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी है।
जारी अधिसूचना के अनुसार वर्तमान नगर पंचायत कोटा की सीमाएं ही नगर पालिका कोटा की सीमाएं मानी जाएंगी। नगर पालिका का दर्जा मिलने से कोटा क्षेत्र में नगरीय सुविधाओं का विस्तार होगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
Chhattisgarh News:-उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कोटा को नगर पालिका बनाने की घोषणा की थी। अब राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित होने के साथ ही यह घोषणा धरातल पर साकार हो गई है। नगर पालिका बनने से क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।
स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे कोटा के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है। नगर पालिका बनने से क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
