Education Session2026:-शिक्षकों को बड़ी राहत! शिक्षा सत्र 2026-27 तक बढ़ी पुनर्नियुक्ति, सरकार के फैसले से स्कूलों में नहीं रुकेगी पढ़ाई

Share

Education Session2026:-छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के हजारों शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक पुनर्नियुक्ति की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। इस फैसले के तहत शासकीय एवं शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता, प्रधान पाठक और प्राचार्य सहित पात्र शिक्षक शिक्षा सत्र समाप्त होने तक अपनी सेवाएं जारी रख सकेंगे। यह निर्णय लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) के प्रस्ताव पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लिया गया है।

सरकार ने जारी आदेश में संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय को निर्देश दिए हैं कि पहले से जारी पुनर्नियुक्ति संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र शिक्षकों को शीघ्र पुनर्नियुक्ति प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी की जाए। इसके लिए सभी जिलों में आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई तेजी से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Education Session2026:-विद्यार्थियों की पढ़ाई पर नहीं पड़ेगा असर

सरकार के इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को मिलेगा। कई स्कूलों में अनुभवी शिक्षकों की सेवाएं जारी रहने से पढ़ाई की निरंतरता बनी रहेगी और नए शैक्षणिक सत्र के दौरान शिक्षण कार्य प्रभावित नहीं होगा। शिक्षा विभाग का मानना है कि इससे स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

Education Session2026:-किन शिक्षकों को मिलेगा लाभ?

इस प्रशासनिक स्वीकृति का लाभ उन पात्र शिक्षकों को मिलेगा जो शासकीय एवं 100 प्रतिशत अनुदान प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत हैं और पुनर्नियुक्ति के लिए निर्धारित शर्तों एवं दिशा-निर्देशों को पूरा करते हैं। इसमें सहायक शिक्षक से लेकर प्राचार्य स्तर तक का शिक्षक संवर्ग शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *