Satluj:-OTT से हटी दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’, अब गुरुद्वारों में होगी स्क्रीनिंग! 5 राज्यों में सिख संगठनों का बड़ा फैसला
Satluj:-दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म ‘सतलुज’ (पूर्व नाम पंजाब ’95’) को ZEE5 से रिलीज़ के महज 48 घंटे बाद हटाए जाने के बाद अब इसे देशभर के गुरुद्वारों में दिखाने की तैयारी शुरू हो गई है। सिख धार्मिक संस्थाओं और गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों ने फैसला लिया है कि मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की कहानी लोगों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न राज्यों में सामुदायिक स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और जम्मू सहित पांच राज्यों में गुरुद्वारों के माध्यम से फिल्म की स्क्रीनिंग की जाएगी। जम्मू में 10 से 13 जुलाई तक चार गुरुद्वारों में फिल्म दिखाने का कार्यक्रम तय किया गया है, जबकि जयपुर के चांदी की टकसाल गुरुद्वारे में भी विशेष स्क्रीनिंग की घोषणा की गई है।
Satluj:-SGPC और DSGMC ने किया समर्थन
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के सूत्रों के मुताबिक, देशभर की गुरुद्वारा समितियां निर्देशक हनी त्रेहान की इस फिल्म को लोगों तक पहुंचाने के लिए एकजुट हुई हैं। वहीं दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (DSGMC) के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने ZEE5 पर फिल्म को दोबारा उपलब्ध कराने की मांग दोहराते हुए सामुदायिक स्क्रीनिंग का समर्थन किया है।
Satluj:-क्यों हटाई गई थी फिल्म?
3 जुलाई को ZEE5 पर रिलीज़ हुई ‘सतलुज’ को 5 जुलाई को भारत में प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया था। सरकारी सूत्रों के अनुसार, आईटी नियम 2021 के तहत सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए फिल्म हटाने का निर्देश दिया गया था। हालांकि ZEE5 ने कहा है कि वह कानूनी प्रक्रिया के जरिए फिल्म को दोबारा दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।
Satluj:-रिलीज़ से पहले भी झेलना पड़ा लंबा विवाद
मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित इस फिल्म को रिलीज़ से पहले कई वर्षों तक सेंसरशिप विवाद का सामना करना पड़ा। पहले इसका नाम ‘घल्लूघारा’ था, जिसे बाद में ‘पंजाब ’95’ और अंततः ‘सतलुज’ कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBFC की रिवाइजिंग कमेटी ने फिल्म में बड़ी संख्या में बदलाव और कट लगाने का सुझाव दिया था, जिसे निर्माताओं ने स्वीकार नहीं किया।
फिल्म में दिलजीत दोसांझ, अर्जुन रामपाल, सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओल्यान प्रमुख भूमिकाओं में हैं। OTT से हटने के बावजूद अब सामुदायिक स्क्रीनिंग के जरिए यह फिल्म एक बार फिर चर्चा में आ गई है।
