CG News:-जंगल में शिकार का VIDEO बनाना पड़ा भारी! सोशल मीडिया पर वायरल होते ही वन विभाग ने दबोचे 5 शिकारी

Share

CG News:-कांकेर। जिले के बीरगुड़ी वन परिक्षेत्र में वन्य जीवों के अवैध शिकार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वीडियो में आरोपी दुर्लभ वन्य जीवों, जिनमें गोह (मॉनिटर लिज़र्ड) भी शामिल है, का शिकार करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आते ही विभाग ने जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वन्यजीवों का शिकार भारत में कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है।

CG News:-वन विभाग के अनुसार सभी आरोपी कांकेर जिले के नरहरपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपियों ने बीरगुड़ी वन परिक्षेत्र के जंगल में वन्य जीवों का शिकार किया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे मामला उजागर हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम भनसुली (तहसील नरहरपुर) निवासी विनोद कुमार टेकाम, घसिया, प्रदीप नेताम, शैलेन्द्र कुमार यादव और शिवानंद मरकाम शामिल हैं। सभी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

वन विभाग ने कहा कि जंगलों में अवैध शिकार और वन्य जीवों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं वन्य जीवों के शिकार या तस्करी जैसी गतिविधियां दिखाई दें तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *