CG News:-कपड़ा सुखाने को लेकर कहासुनी… अगले दिन गांव में मिली पूर्व SECL कर्मचारी की लाश

Share

CG News:-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक मामूली घरेलू विवाद के बाद सेवानिवृत्त एसईसीएल (SECL) कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक का शव घर से कुछ दूरी पर गांव में मिला। घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस प्रथम दृष्टया जहर सेवन की आशंका जता रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG News:-कपड़ा सुखाने को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के केशव नगर निवासी 65 वर्षीय भारत यादव, जो एसईसीएल से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे, का घर में कपड़ा सुखाने को लेकर परिजनों से विवाद हो गया था। विवाद के बाद वे नाराज होकर घर से निकल गए और वापस नहीं लौटे।

अगली सुबह गांव के लोगों ने उनका शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

CG News:-शव के पास मिले उल्टी के निशान

पुलिस के मुताबिक, शव के पास उल्टी के निशान मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया जहरीला पदार्थ सेवन करने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

CG News:-पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

बिश्रामपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना केवल घरेलू विवाद का परिणाम थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी था। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *