Chhattisgarh Crime News:-ऑपरेशन ‘आघात’ का बड़ा असर: 552 किलो गांजा जब्त, 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Chhattisgarh Crime News:-छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में तीन कारों से कुल 552.10 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे और वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 21 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तस्करों को पुलिस की गतिविधियों की जानकारी देने के लिए रेकी कर रही एक कार को भी जब्त किया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक (सरगुजा रेंज) दीपक कुमार झा के निर्देशन में पूरे सरगुजा संभाग में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ ‘ऑपरेशन आघात’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न जिलों की पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही है ताकि नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
इसी अभियान के तहत जशपुर पुलिस ने थाना कुनकुरी और थाना बगीचा क्षेत्र में संयुक्त घेराबंदी कर उड़ीसा से अवैध गांजे की खेप लेकर आ रही इनोवा, ब्रेजा और आर्टिगा कारों को रोका। तलाशी लेने पर वाहनों से 550 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Chhattisgarh Crime News:-रेकी करने वाली कार भी पुलिस के शिकंजे में
जांच के दौरान पुलिस ने एक ऐसी कार को भी जब्त किया, जिसका इस्तेमाल तस्करों को पुलिस की लोकेशन और चेकिंग की जानकारी देने के लिए किया जा रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह वाहन तस्करी के पूरे नेटवर्क को सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराने में मदद कर रहा था।
Chhattisgarh Crime News:-अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई किसी बड़े अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह से जुड़ी हो सकती है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश भी जारी है। जशपुर पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार और सख्ती से जारी रहेगा।
