Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi:-सावन की फुहार में महकेगा सास-बहू का रिश्ता, रायपुर में होगा भव्य आयोजन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi:-रायपुर। सावन के पावन महीने में सामाजिक संस्था सुहिणी सोच की ओर से “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” कार्यक्रम का आयोजन 31 जुलाई 2026 को शाम 4 बजे से विमतारा हॉल, न्यू शांति नगर, रायपुर में किया जाएगा।
इस साल कार्यक्रम की थीम “सावन की फुहार – सास बहू का प्यार” रखी गई है। इसका उद्देश्य सास-बहू के रिश्ते को और मजबूत बनाना तथा परिवारों में प्रेम, सम्मान और विश्वास बढ़ाना है।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi:-कार्यक्रम में सास-बहू रैंप शो, टैलेंट राउंड, टॉक शो और तंबोला जैसी कई आकर्षक गतिविधियां होंगी। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाली जोड़ियों को बेस्ट सास-बहू जोड़ी, बेस्ट टैलेंटेड जोड़ी, बेस्ट ट्रेडिशनल ड्रेस-अप, मोस्ट एनर्जेटिक जोड़ी, बेस्ट सावन जोड़ी समेत कई श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में सुहिणी सोच के मेंटर सीए चेतन तारवानी सास-बहू के रिश्तों को लेकर प्रेरणादायक विचार साझा करेंगे। वहीं, पूजनीय दीपिका भाभी माँ और पूजनीय बरखा भाभी माँ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
संस्था की संस्थापक मनीषा तारवानी, अध्यक्ष पल्लवी चिमनानी, सचिव रेणु कृष्णानी और निवर्तमान अध्यक्ष दीक्षा बुधवानी ने शहर की सभी सास-बहू जोड़ियों और परिवारों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के लिए हाई-टी की व्यवस्था भी रहेगी।
