Hamim Mandal:-प्रेमिका के खुलासे से हिला आतंकी नेटवर्क! दिल्ली को दहलाने की साजिश का दावा, पाक डॉन शहजाद भट्टी का नाम आया सामने
Hamim Mandal:-पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की आतंकवाद विरोधी जांच में बड़ा खुलासा सामने आया है। जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल उर्फ हामिद मंडल उर्फ हमीद फुएगो की कथित करीबी अर्पिता सरकार से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिलने का दावा किया गया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, युवती ने पूछताछ में बताया कि पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क के जरिए भारत में बड़ी आतंकी साजिश रची जा रही थी, जिसमें कथित तौर पर दिल्ली को निशाना बनाने की योजना भी शामिल थी। हालांकि इन दावों की जांच अभी जारी है और एजेंसियों ने अंतिम निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है।
Hamim Mandal:-सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती, जांच के घेरे में पूरा नेटवर्क
STF के मुताबिक, साहिबगंज की रहने वाली कॉलेज छात्रा अर्पिता सरकार का संपर्क करीब चार वर्ष पहले सोशल मीडिया के माध्यम से हमीम मंडल से हुआ था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और कई बार मुलाकात भी हुई। इसी संबंध के आधार पर जांच एजेंसियों ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद कथित आतंकी नेटवर्क से जुड़े कई पहलुओं की जांच तेज कर दी गई है।
Hamim Mandal:-दिल्ली में बड़े हमले की थी कथित तैयारी
पूछताछ में युवती ने दावा किया कि उसने हमीम मंडल को कुछ लोगों से बातचीत करते हुए सुना था, जिसमें दिल्ली में बड़ी वारदात की चर्चा हो रही थी। जांच एजेंसियों के अनुसार, प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ संदिग्ध लोग पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल कर भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम में हमला करने की योजना पर काम कर रहे थे। हालांकि इस संबंध में जांच अभी जारी है और एजेंसियां सभी दावों का सत्यापन कर रही हैं।
Hamim Mandal:-31 जुलाई को दर्ज हुआ मामला
पश्चिम बंगाल पुलिस ने 31 जुलाई को दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी हैंडलरों और स्थानीय सहयोगियों के माध्यम से हथियार जुटाने, संवेदनशील प्रतिष्ठानों की जानकारी एकत्र करने, महत्वपूर्ण व्यक्तियों को निशाना बनाने तथा देश की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची जा रही थी। इसी मामले में हमीम मंडल और उससे जुड़े लोगों की जांच की जा रही है।
Hamim Mandal:-पहले भी शहजाद भट्टी मॉड्यूल पर हुई थी कार्रवाई
गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश ATS भी पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी से जुड़े कई मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर चुके हैं। जांच एजेंसियों का दावा है कि यह नेटवर्क भारत के विभिन्न राज्यों में आतंकी गतिविधियों और टारगेट किलिंग जैसी साजिशों से जुड़ा रहा है।
