Reliance Jewels:-रिलायंस ज्वेल्स में 17.5 लाख का ‘गोल्ड गेम’! असली कंगनों की जगह रखे नकली, पूर्व कर्मचारी पर FIR

Share

Reliance Jewels:-रायपुर। राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक स्थित रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में करीब 17.50 लाख रुपये के सोने के कंगन गायब होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शोरूम के एक पूर्व सेल्स कर्मचारी ने असली सोने के कंगनों की जगह नकली कंगन रखकर स्टॉक में गड़बड़ी छिपाने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 9 जुलाई 2026 को शोरूम में कंगन काउंटर के स्टॉक का मिलान किया गया। जांच के दौरान तीन सेट यानी पांच नग 22 कैरेट सोने के कंगनों की जगह नकली कंगन मिले। गायब हुए असली कंगनों का कुल वजन 103.832 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 17.50 लाख रुपये बताई गई है।

Reliance Jewels:-आंतरिक जांच में पूर्व कर्मचारी पर शक

शोरूम प्रबंधन ने मामले की आंतरिक जांच की। जांच में तत्कालीन सेल्स स्टाफ मनोज यादव की भूमिका पहली नजर में संदिग्ध पाई गई। बताया गया कि जिस काउंटर से कंगन गायब हुए, उसकी जिम्मेदारी उसी के पास थी। साथ ही वह नौकरी छोड़ते समय बिना हैंडओवर दिए चला गया था।

Reliance Jewels:-CCTV और रिकॉर्ड खंगालने के बाद FIR

स्टोर मैनेजर आरिफ खान की शिकायत पर गोलबाजार थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, स्टॉक रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच के बाद पूर्व कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।

Reliance Jewels:-पुलिस क्या कह रही है?

गोलबाजार थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि सोने के कंगन कब और कैसे गायब हुए तथा इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *