Chhattisgarh Jobs:-10वीं पास से इंजीनियर तक के लिए नौकरी का बड़ा मौका! रायपुर में 137 और बलौदाबाजार में 194 पदों पर होगी सीधी भर्ती

Share

Chhattisgarh Jobs:-नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रायपुर के लाईवलीहुड कॉलेज, जोरा में बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जहां 137 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं, बलौदाबाजार जिला रोजगार कार्यालय में भी इसी समय रोजगार मेला आयोजित होगा, जिसमें 194 पदों पर निजी कंपनियां भर्ती करेंगी। रोजगार विभाग के अनुसार दोनों रोजगार मेलों में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा और योग्य अभ्यर्थी सीधे इंटरव्यू में शामिल हो सकेंगे।

Chhattisgarh Jobs:-5 बड़ी कंपनियां करेंगी भर्ती

रायपुर के रोजगार मेले में वंदना ग्लोबल लिमिटेड, सार्थक क्रिएटिव ऑर्गनाइजेशन, अपडेट एजुकेशन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, इलमेक इंडस्ट्रीज और अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड सहित पांच प्रतिष्ठित निजी कंपनियां विभिन्न पदों के लिए भर्ती करेंगी।

Chhattisgarh Jobs:-10वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग और नर्सिंग तक को मौका

इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई सहित डीजल मैकेनिक, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डिंग, फिटर और नर्सिंग योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। फ्रेशर्स और योग्य उम्मीदवारों को निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।

Chhattisgarh Jobs:-ये दस्तावेज साथ लाना होगा अनिवार्य

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर पूर्व पंजीयन एवं ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य है। इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज साथ लाने होंगे—

  • मूल एवं छायाप्रति शैक्षणिक प्रमाण-पत्र
  • रोजगार पंजीयन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बायोडाटा (Resume)

रोजगार विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना आवश्यक दस्तावेजों के चयन प्रक्रिया में शामिल होना संभव नहीं होगा।

Chhattisgarh Jobs:-बलौदाबाजार में भी 194 पदों पर भर्ती

रायपुर के साथ-साथ बलौदाबाजार जिला रोजगार कार्यालय में भी बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यहां विभिन्न निजी कंपनियां 194 रिक्त पदों पर भर्ती करेंगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय पर पहुंचकर सीधे इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

प्रवेश पूरी तरह मुफ्त

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने बताया कि रोजगार मेले में प्रवेश के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *