Automobile News:-MG का बड़ा दांव! 28 अगस्त को लॉन्च होगी नई प्रीमियम SUV, Mahindra-Tata की बढ़ सकती है टेंशन

Share

Automobile News:-भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड सेगमेंट की बढ़ती मांग के बीच JSW MG Motor India 28 अगस्त को अपनी नई फ्लैगशिप प्रीमियम SUV लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ऑटो इंडस्ट्री की रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे MG Hector Hawk के नाम से पेश किया जा सकता है। यह भारत में कंपनी के नए MG ADAPT (Advance Drive Architecture Platform Technology) प्लेटफॉर्म पर आधारित पहला मॉडल होगा। यह प्लेटफॉर्म EV, PHEV, HEV और REEV जैसे कई न्यू एनर्जी पावरट्रेन को सपोर्ट करता है।

Automobile News:-EV और PHEV दोनों विकल्प मिलेंगे

नई SUV को कंपनी दो पावरट्रेन विकल्पों में लॉन्च करेगी। पहला फुली इलेक्ट्रिक (EV) और दूसरा प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) होगा। MG का कहना है कि ADAPT प्लेटफॉर्म भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे एक ही आर्किटेक्चर पर अलग-अलग पावरट्रेन विकसित किए जा सकेंगे।

Automobile News:-दमदार लुक और प्रीमियम डिजाइन

स्पाई तस्वीरों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नई SUV का डिजाइन ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध Wuling SUV से प्रेरित हो सकता है। इसमें क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल, LED हेडलैंप, स्प्लिट DRLs, कनेक्टेड LED टेललाइट्स, रूफ स्पॉइलर और एयरोडायनामिक बॉडी डिजाइन देखने को मिल सकता है। लगभग 4.7 मीटर लंबी यह SUV रोड पर दमदार प्रेजेंस देने वाली होगी।

Automobile News:-फीचर्स की होगी भरमार

इंटीरियर को पूरी तरह मॉडर्न और प्रीमियम बनाया गया है। इसमें 8.8 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.8 इंच की बड़ी टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड और पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, 50W वायरलेस चार्जिंग, प्रीमियम साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर AC वेंट्स जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।

Automobile News:-सेफ्टी में भी कोई समझौता नहीं

सुरक्षा के लिहाज से SUV में 6 एयरबैग, ADAS, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, रियर व्यू कैमरा और पार्किंग सेंसर जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं।

Automobile News:-530 KM तक की रेंज का दावा

रिपोर्ट्स के मुताबिक इलेक्ट्रिक वेरिएंट में करीब 69 kWh बैटरी पैक मिलेगा, जो एक बार चार्ज होने पर लगभग 530–600 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम हो सकता है। वहीं PHEV मॉडल में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और बैटरी का कॉम्बिनेशन मिलेगा, जो शुद्ध इलेक्ट्रिक मोड में लगभग 125 किलोमीटर तक चल सकेगा। अंतिम स्पेसिफिकेशन लॉन्च के समय सामने आएंगे।

Automobile News:-इन SUV से होगा सीधा मुकाबला

भारत में लॉन्च होने के बाद MG की यह नई प्रीमियम SUV इलेक्ट्रिक सेगमेंट में Mahindra XEV 9e जैसी गाड़ियों को चुनौती दे सकती है, जबकि PHEV वेरिएंट का मुकाबला Mahindra XUV700 और Tata Safari जैसे लोकप्रिय मॉडल्स से माना जा रहा है। हालांकि कीमत और सभी फीचर्स की आधिकारिक घोषणा लॉन्च के दिन होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *