CG News:-दिल्ली से लौटे CM साय के दो संदेश: रक्षाबंधन पर शुभकामनाएं, नेपाल त्रासदी पर चिंता; नितिन नवीन से मुलाकात पर भी बोले
CG News:-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को अपने एक दिवसीय दिल्ली दौरे से रायपुर लौटे। माना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पर भी चिंता जताई।
CG News:-नेपाल त्रासदी पर CM साय ने जताया दुख
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी में छत्तीसगढ़ समेत देश के कुछ लोगों के फंसे या लापता होने की जानकारी सामने आई है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए लापता लोगों के सकुशल होने की कामना की।
छत्तीसगढ़ सरकार ने नेपाल में फंसे प्रदेश के नागरिकों की मदद और सुरक्षित वापसी के लिए हेल्पलाइन शुरू की है। सहायता या जानकारी के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1070 और दूरभाष नंबर +91-771-2223471 पर संपर्क किया जा सकता है।
CG News:-नितिन नवीन से हुई मुलाकात
दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी सौजन्य मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ से जुड़े विषयों और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
प्रदेश में नए संगठन प्रभारी की नियुक्ति को लेकर सवाल पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्रीय नेतृत्व का विषय है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन पहले छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन प्रभारी की भूमिका में रहे हैं, लेकिन अब राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश में संगठन की जिम्मेदारी के लिए नई व्यवस्था होना स्वाभाविक है।
CG News:-आने वाले चुनावों में जीत का दावा
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश में भाजपा सरकार के कामकाज पर भरोसा जताते हुए कहा कि सरकार ने अपने ढाई साल के कार्यकाल में कई क्षेत्रों में काम किया है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनावों में भाजपा को जनता का अच्छा समर्थन मिलेगा और पार्टी को अच्छी जीत हासिल होगी।
इस तरह दिल्ली दौरे से लौटे CM साय की एयरपोर्ट पर हुई बातचीत में रक्षाबंधन की शुभकामनाओं से लेकर नेपाल आपदा और भाजपा संगठन तक, कई अहम मुद्दे सामने आए।
