CG News:-जोक नदी हादसा: पांच दिन बाद झाड़ियों में मिला लापता बाइक सवार का शव

Share

CG News:-महासमुंद/बलौदाबाजार। महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में जोक नदी के पुराने पुल पर हुए भीषण सड़क हादसे के पांच दिन बाद लापता बाइक सवार भागीरथी साहू का शव बरामद कर लिया गया है। गुरुवार को भागीरथी का शव बलौदाबाजार जिले के चांदन सूखरी नदी में झाड़ियों के बीच फंसा मिला।

दरअसल, पांच दिन पहले जोक नदी के पुराने पुल पर एक कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पुल से नीचे नदी में जा गिरे। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे। इनमें दुधीपाली निवासी राजकुमार निषाद की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं कार में सवार तीन अन्य लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था।

CG News:-वहीं, हादसे के बाद बाइक सवार भागीरथी साहू, निवासी गवरौद, वारनवापारा, लापता हो गया था। घटना के बाद से ही उसकी तलाश के लिए NDRF, SDRF और स्थानीय पुलिस की टीमें नदी और आसपास के इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थीं।

पांच दिनों तक चले अभियान के बाद आखिरकार चांदन सूखरी नदी में झाड़ियों के बीच भागीरथी का शव दिखाई दिया। टीम ने शव को बाहर निकाला और पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव मिलने के बाद हादसे को लेकर आगे की जांच भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *