तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट, रात को बढ़ रही ठिठुरन, कल से बदल सकता है मौसम…

Share

भिलाई। दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी है। बुधवार को न्यूनतम तापमान औसत से 5.5 डिग्री की गिरावट के बाद 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे रात को ठिठुरन महसूस हुई।

इधर, दिन का अधिकतम पारा भी औसत से 3 डिग्री की कमी के बाद 27.6 डिग्री दर्ज हुआ है। फिलहाल, रात के साथ-साथ दिन में हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। दोपहर में धूप खिली, लेकिन साथ-साथ ठंडी हवाएं भी चलती रही। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि, अगले तीन दिनों में पारा बढ़ने लगेगा।

एक पश्चिमी विक्षोभ 10 जनवरी को भारत को प्रभावित कर सकता है। इससे गुजरात और राजस्थान पर निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे प्रदेश में पहुंच रही शुष्क और ठंडी हवाओं की दिशा बदल सकती है। साथ ही हवा में नमी की मात्रा बढ़ने का भी अंदेशा है। मौसम तंत्र में होने वाले इस बदलाव के बाद तापमान में इजाफा होने की भी संभावना बन रही है। शुक्रवार से तापमान में 4 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *