सीएम साय के भतीजे की कार दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की हालत गंभीर…
जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के भतीजे की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना जशपुर के बगीचा की है, जहां बगिया सीएम हाउस के पुल के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार, घटना बगिया सीएम हाउस के पास पुल में हुआ है।
बताया जा रहा है कि ड्राइवर कार चला रहा था और कार पर सीएम साय का भजीता बैठा हुआ था। इसी दौरान घना कोहरा होने के कारण कार हादसे का शिकार हो गया।
हालांकि राहत की बात ये है कि सीएम साय के भतीजे इस हादसे में बाल–बाल बच गए। सुबह घने कोहरे की वजह से ये हादसा हुआ है। चालक को गंभीर चोट आयी है, जिसका कांसाबेल में उपचार जारी ।
