गोरसी की आग से दादी की मौत, पोता-बहु के खिलाफ केस दर्ज…

Share

रायपुर। गुढ़ियारी इलाके में बच्चे की सिंकाई करने के लिए गोरसी में जलाई आग की चपेट में आने से दादी की मौत हो गई। इस मामले में पोता बहु के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

पोता बहु ने ही गोरसी में आग ज्यादा जलाने के लिए मिट्टी तेल डाली थी। इससे आग भभक कर बुजुर्ग महिला के कपड़े में लग गई। इससे वह बुरी तरह झुलस गई और उनकी मौत हो गई थी।

उपचार के दौरान मौत

पुलिस के मुताबिक गोकुल नगर शिव मंदिर के पास 78 वर्षीय जानकी बाई वर्मा अपने परिवार के साथ रहती थी। शाम को घर में उनके पोते के पत्नी मीना अपने छोटे बच्चे की सिंकाई करने के लिए गोरसी जलाई थी। उसी में सभी लोग आग भी ताप रहे थे। गोरसी में आग ज्यादा जलाने के लिए मीना ने मिट्टी तेल डाला।

इससे आग तेजी से भभक गई। आग मीना और जानकी के साड़ी में लग गई। इससे जानकी बुरी तरह झुलस गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मीना के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *