तेज रफ्तार स्कूल बस और ट्रक में भिड़ंत, शिक्षक और ड्राइवर की मौत, 12 बच्चे घायल…

Share

कोंडागांव। जिले के ग्राम चिकलपुटी के पास नया बस स्टैंड के सामने बड़ा हादसा हो गया है, यहां नेशनल हाइवे 30 पर एक तेज रफ्तार बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई, हादसा इतना भयानक था कि बस ड्राइवर और एक शिक्षक की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मिडिल स्कूल केवंट टोला, जिला मोहलामानपुर के शिक्षक और बच्चों को भ्रमण से वापस ला रही बस एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस ड्राइवर और एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि 12 बच्चे घायल हो गए हैं। इनमें से 4 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा तब हुआ जब तीर्थगढ़, चित्रकूट, दंतेवाड़ा और बारसूर भ्रमण कर लौट रही बस को अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे की जांच में सिटी कोतवाली पुलिस जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *