कुंभ जाने वालों को कम पड़ रहीं ट्रेनें, नहीं मिल रही कंफर्म सीट…

Share

रायपुर। प्रयागराज महाकुंभ मेले में जाने और आने वालों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। दुर्ग से प्रयागराज होकर चलने वाली नौतनवा, सारनाथ और गोंदिया-बरौनी जैसी ट्रेनों जितनी भीड़ बड़ी हुई है, उतनी ही स्पेशल ट्रेनों में भी। हालांकि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से पांच कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों को रेलवे अलग-अलग तारीखों में चला रहा है। एक ट्रेन तो केवल दुर्ग और कटनी के बीच चार फेरों के लिए दौड़ाई जा रही है, ताकि कटनी पहुंचकर किसी दूसरी ट्रेनों से लोग प्रयागराज पहुंच सकें। वापसी में कटनी से दुर्ग आने वालों को सुविधा हो सके।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 08761/08762 दुर्ग-कटनी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 31 जनवरी, 5 एवं 28 फरवरी को चलेगी। ट्रेन नंबर 08793/08794 दुर्ग-कटनी-दुर्ग स्पेशल ट्रेन 14 फरवरी को चलेगी। यह ट्रेन में 01 एसी-2, 01 एसी-3, 14 स्लीपर, 4 जनरल एवं 02 एसएलआर/आरडी सहित 22 कोच के साथ रहेगी। इसी तरह जिन ट्रेनों को पहले से ही कुंभ के लिए चलाने की सूची जारी गई थी, उसमें ट्रेन नंबर 08791/08792 दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल, दुर्ग से 8 फरवरी को चलेगी और वाराणसी से 10 फरवरी वापस दुर्ग के लिए रवाना होगी।

ट्रेन नंबर 08253/08254 बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 22 फरवरी को चलेगी और वाराणसी से 24 फरवरी को रवाना होगी। ट्रेन नंबर 08795 दुर्ग-टुंडला कुभ मेला स्पेशल 15 फरवरी को दुर्ग से टूंडला के लिए चलेगी। यह ट्रेन 08796 टुंडला से दुर्ग के लिए 17 फरवरी को चलेगी। इन ट्रेनों के अलावा दक्षिण भारत तरफ की ट्रेनें गोंदिया, बालाघाट, जबलपुर, कटनी होकर चल रही हैं।

दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को अधिक से अधिक कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए ट्रेन नंबर ट्रेन नंबर 22867/22868 दुर्ग-हजरत निज़ामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की अस्थायी रूप से लगाया जा रहा है। यात्रियों को यह सुविधा दुर्ग से हजरत निज़ामुद्दीन के लिए 28 जनवरी को तथा नई दिल्ली तरफ से 29 जनवरी को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *