दो साल के नर भालू का मिला शव, अटेक आने से हुई मौत…

Share

रायगढ़। तमनार क्षेत्र से लगे रायगढ़ रेंज के ग्राम देवगांव में नर भालू की शव मंगलवार देर शाम मिली। बुधवार को पीएम किया गया। पीएम रिपोर्ट में भालू की मौत अटेक आने के कारण होना बताया जा रहा है।

रायगढ़ रेंज के वन परिसर कांटाझरिया अंतर्गत स्थित ग्राम देवगांव में एक किसान के खेत में नर भालू की शव मिली। सूचना पर वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचा। चूंकि मंगलवार को शाम होने के कारण पीएम नहीं हो पाया था। इसके कारण बुधवार को सुबह में वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में अतिरिक्त उप संचालक पशु चिकित्सक डॉ जेएस कुशवाहा और डॉ. अनिल सिंह मौके पर पहुंचे।

पीएम के बाद प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बताया कि उक्त नर भालू की मौत हार्ड अटेक के कारण हुई है। वहीं बिसरा को जांच के लिए लैब भेजा गया है। पीएम के बाद भालू के शव को विधि विधान से दफन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *