मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट के साथ महाकुंभ पहुंचे, कांग्रेस के 70 विधायक भी है शामिल

cg news
Share

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने कैबिनेट के साथ महाकुंभ पहुंचे। उनके साथ राज्यपाल रमेन डेका और स्पीकर रमन सिंह, डिप्टी सीएम अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव भी मौजूद हैं। विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचने के बाद सभी दिग्गज बस में बैठकर अरैल घाट पहुंचे। इस दौरान सीएम समेत मंत्री और अन्य दिग्गज भजन गाते दिखे। बता दें कि अरैल घाट में स्नान कर मां गंगा से छत्तीसगढ़ की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

महाकुंभ रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, आज छत्तीसगढ़ का मंत्रिमंडल, विधानसभा अध्यक्ष, कांग्रेस के भी विधायक सभी प्रयागराज जा रहे हैं। संगम में स्नान कर सभी पुण्य के भागी बनेंगे। मां गंगा से छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए कामना करेंगे।

कांग्रेस के 7 विधायक भी शामिल

इसके अलावा कांग्रेस के 7 विधायक भी सीएम के साथ महाकुंभ के लिए रवाना हुए हैं। इनमें राघवेंद्र सिंह ,बालेश्वर साहू, व्यास कश्यप, संदीप साहू, विद्यावती सिदार, इंद्र साहू और राजकुमार यादव भी शामिल हैं। प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचने के बाद बस के जरिए संगम स्थल के लिए रवाना हुए। इस दौरान भाजपा के मंत्री विधायक और सांसद भजन गाते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *