गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद में फायरिंग, फरार आरोपी इन्दरपाल सिंह गिरफ्तार…

Share

रायपुर। रायपुर पुलिस ने तेलीबांधा फायरिंग केस में फरार आरोपी इन्दरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद से जुड़ा था, जिसमें 06 मार्च 2025 को तेलीबांधा स्थित कार सॉल्यूशन के पास फायरिंग कर जानलेवा हमला किया गया था।

इस प्रकरण में पहले ही जरनैल सिंह, जसपाल सिंह, हरप्रीत सिंह और अभिजोत सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पिस्टल, 12 बोर बंदूक, स्नाइपर, चाकू और दो चारपहिया वाहन (सफारी व थार) जब्त किए जा चुके हैं।

फरार आरोपी इन्दरपाल सिंह की लगातार तलाश जारी थी। पुलिस को उसकी मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध कबूल किया, और उसके कब्जे से एक चाकू जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

इन्दरपाल सिंह (27 वर्ष), निवासी गोविंद नगर, थाना सिविल लाइन, रायपुर।
पुलिस ने आरोपी पर आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *