नक्सल मुक्त पंचायतों के गांवों के लिए विशेष योजना, राज्य सरकार देगी एक करोड़…

Share

रायपुर। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ को मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब नक्सलमुक्त होने वाली पंचायतों को राज्य सरकार 1 रुपए करोड़ देगी। इस राशि का उपयोग पंचायत में आने वाले गांवों के विकास के लिए किया जाएगा।

यह व्यवस्था अति नक्सलवाद प्रभावित जिलों सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और कांकेर में लागू होगी। डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी साझा की। इसके अलावा उन्होंने गुरुवार को हुए नक्सल ऑपरेशन को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *