इंस्टाग्राम में की नाबालिग से दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म…

Share

रायपुर। एक नाबालिग से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती करके उसे शादी का झांसा दिया गया। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया गया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीया नाबालिग से फलेश्वर वर्मा ने इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की। इसके बाद उन्हें शादी करने का झांसा दिया और फिर उससे दुष्कर्म किया। आरोपी ने ऐसा कई बार किया। इसके बाद शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत डीडी नगर थाने में की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *