अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई स्कूटी, युवती का सिर हुआ धड़ से अलग…

Share

रायपुर। तेज रफ्तार के चलते एक और मौत हो गई। टिकरापारा इलाके में अधिक रफ्तार में चल रही दोपहिया अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे इसमें सवार एक युवती का सिर धड़ से अलग हो गई। उसकी दो अन्य सहेलियां भी बुरी तरह से घायल हो गई। टिकरापारा पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

पुलिस के मुताबिक चौरसिया कॉलोनी निवासी आलिया खान(18) अपनी सहेली बुशरा खान व एक अन्य सहेली के साथ दोपहिया से घूमने जा रहे थे। इस दौरान लाल मिर्ची ढाबा से पहले अचानक उनकी दोपहिया अनियंत्रित हो गई। फिर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान आलिया डिवाइडर में लगे लोहे से टकराई, जिससे उनका सिर ही धड़ से अलग हो गया। उनकी मौके पर मौत हो गई।

घटना में उनकी सहेलियां भी बुरी तरह से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आलिया का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

कई युवाओं की हो चुकी है मौत

अधिक रफ्तार से वाहन चलाने से हर साल सैकड़ों युवाओं की जान जा रही है। रायपुर में भी कई लोगों की मौत केवल इसी के चलते हो चुकी है। अधिक रफ्तार से दोपहिया-चौपहिया चलाने से सड़क हादसे के शिकार हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *