स्वास्थ्य विभाग में निकली भर्ती, 38 पदों के लिए इस तारीख तक करें आवेदन…

Share

भिलाई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन दुर्ग अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में 38 खाली पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी। इनमें डेंटल सर्जन, ऑप्थेल्मिक असिस्टेंट, न्यूट्रीशियन काउंसलर, फिजियोथेरेपिस्ट, सोशल वर्कर, साइकोलॉजिस्ट, लैब सुपरवाईजर, क्लास 4, डेंटल असिस्टेंट आदि के पद शामिल हैं।

उक्त पदों के लिए मिले आवेदनों के आधार पर दावा आपत्ति के प्रारंभिक पात्र, अपात्र की सूची का प्रकाशन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार निर्धारित प्रपत्र में 19 अप्रैल की शाम 5.30 बजे तक दावा आपत्ति किया जा सकेगा।

निर्धारित प्रपत्र में दावा आपत्ति प्रेषित नहीं करने पर दावा आपत्ति मान्य नही किया जाएगा। निर्धारित समयावधि उपरांत दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जाएगा। सूची वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *