एनआईटी में इंटर्नशिप का मौका, 249 छात्र-छात्राओं को मिलेगा मौका…

Share

रायपुर। एनआईटी रायपुर में समर इंटर्नशिप के लिए 15 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इंटर्नशिप में ऐसे छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं जो ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि को 7 अप्रैल को बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दिया गया है। एनआईटी के 10 डिपार्टमेंट में 249 छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। इंटर्नशिप 12 मई से शुरू होकर 12 जुलाई 2025 तक चलेगी। छात्रों को आवेदन ई मेल के माध्यम से करना होगा। अधिक जानकारी के लिए एनआईटी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *