रेल यात्रियों के लिए समर स्पेशल ट्रेन, बिलासपुर-काचीगुड़ा के बीच 8 फेरों के लिए दौड़ेगी…
भिलाई। ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे 8 फेरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है, जो बलासपुर-काचीगुड़ा-बिलासपुर के बीच चलेगी। इसमें बिलासपुर-काचीगुडा सप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 12, 19, 26 मई व 2 जून 2025 को (प्रत्येक सोमवार) को चलेगी।
इसी प्रकार काचीगुडा-बिलासपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, काचीगुडा से 13, 20, 27 मई व 3 जून को (प्रत्येक मंगलवार) को चलेगी। इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनादगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया एवं वडसा स्टेशनों में दिया गया है। इस गाड़ी में 2 एसएलआरडी, 6 जनरल, 9 स्लीपर, 2 एसी-3, 1 एसी-2, 1 एसी-3, सह एसी-2, 1 एसी-1 सहित कुल 22 कोच की सुविधा है।
दोपहर 12.40 बजे पहुंचेगी दुर्ग स्टेशन
बिलासपुर-काचीगुडा साप्ताहिक समर स्पेशल बिलासपुर से प्रत्येक सोमवार को सुबह 10.05 बजे रवाना होगी। भाटापारा, रायपुर होते हुए दोपहर 12.40 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी और 12.45 बजे प्रस्थान करेगी। इसके साथ ही राजनांदगांव, डोंगरगढ, गोंदिया, वडसा होते हुए रात 1.30 बजे काचीगुडा पहुंचेगी।
इसी प्रकार काचीगुडा-बिलासपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन काचीगुडा से प्रत्येक मंगलवार को 4.30 बजे रवाना होगी जो की गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनादगांव होते हुए शाम 6.50 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी। फिर यहां से रायपुर, भाटापारा होते हुए बिलासपुर पहुंचेगी।
