जंगली सुअर के मांस के साथ दो लोग गिरफ्तार, ग्राहक की कर रहा था तलाश…
बालोद। जिले के ग्राम नारागांव में दुर्ग के दो युवकों के पास से वन विभाग को 20 पैकेट में मांस मिला है। जिसे जांच के लिए भेजा गया है। दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया है।
बताया जा रहा है यह मांस जंगली सुअर का हो सकता है, जिसे वे ग्रामीणों को बेचने की कोशिश में थे। मांस को जब्त कर सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के स्थिति स्पष्ट होगी। आरोपी युवक दुर्ग जिले के दमेश कुमार 32 निवासी पाउवारा और गोलू ठाकुर हैं।
मोटर साइकिल से आए थे दोनों
दोनों युवक एक बोरी में मांस को 20 झिल्ली पैकेट में भरकर दुर्ग से मोटर साइकिल से नारागांव पहुंचे थे। मांस बेचने ग्राहक ढूंढ रहे थे। बेचने से पहले ही उन्हें वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया।
