शादी का प्रलोभन देकर किया बलात्कार, नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म…

Share

भिलाई। जामगांव में आरोपी ने 16 वर्षीय नाबालिग के साथ बलात्कार किया। जब उसे बच्चा हुआ, तब परिजनों को पता चला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की। पुलिस प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री तवर ने बताया कि अगस्त 2024 का मामला है। 16 साल की नाबालिग शौच के लिए तालाब गई थी। उसी दौरान पड़ोसी पहुंचा और उसे शादी का प्रलोभन देकर तालाब में ही बलात्कार किया।

6 अप्रेल 2025 को वह अपने मामा के घर गई थी। जहां 25 अप्रेल को उसके पेट में दर्द हुआ। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की। जामगांव-आर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *