शादी में गए युवक की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा…

Share

राजनांदगांव। सांकरदाहरा एनीकट में नहाने गए एक युवक के डूबने की जानकारी आई है। युवक को एसडीआरएफ की टीम ढूंढने में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय युवक देव कुमार पिता संतराम चोरिया निवासी ग्राम उकुआ थाना रूपजर जिला बालाघाट मध्यप्रदेश खुर्सीटिकुल अपने दोस्त के यहां शादी कार्यक्रम में आया था।

5-6 दोस्तों के साथ सांकरदाहरा एनीकट नहाने आए थे। तभी अचानक नहाते नहाते युवक बाहर नहीं आया। वहीं इसकी जानकारी उसके साथियों ने घर वालों को दी गई। घटना 9 मई के दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *