एक पंखा बनाने नहीं है निगम के पास बजट, घर से पोर्टेबल फैन लेकर आ रहे कर्मचारी…

Share

भिलाई। नगर निगम, भिलाई के जोन 3 मदर टेरेसा का हाल बेहाल है। भीषण गर्मी में यहां जन सुविधा केंद्र का पंखा बंद पड़ा है। पूरे दिन इस भीषण गर्मी में बैठकर लोगों की समस्याओं को निपटाने का काम करना है। इस वजह से महिला कर्मचारी को घर से पोर्टेबल फैन लेकर आना पड़ रहा है। निगम के अधिकारी कर्मियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

नगर निगम, भिलाई के जोन कार्यालयों में कम से कम जितने कमरे हैं, उतने कूलर लगाए जा सकते हैं। निगम के अधिकारी केवल अपने कक्ष में लगे एसी पर ध्यान रख रहे हैं। कर्मियों की परेशानी पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

एक माह से बंद है फैन

जोन 3 मदर टेरेसा के राजस्व विभाग व जन सुविधा केंद्र सहित अन्य विभाग में तपती गर्मी में पंखा खराब है। माहभर में दो पंखा को सुधारने के लिए विभाग के पास बजट नहीं है। ऐसे में लोगों की समस्याओं का निराकरण कैसे हो सकता है। खुद पसीने में तरबतर कर्मचारी लोगों की समस्याओं का किस तरह से निराकरण कर सकते हैं, यह बड़ा सवाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *