राइस मिल में लगी भीषण आग, बुझाने में ख़त्म हो गए 6 गाड़ी पानी…

Share

भिलाई। नंदिनी के ग्राम मुरमुंदा स्थित श्री गंगा पैडी प्रोसेस, राइस मिल में आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन के दमकल टीमों को मौके पर रवाना किया गया। वहां पहुंचकर अग्निशमन कर्मियों ने राइस मिल में लगी आग को कंट्रोल किया। वहीं आग को आस पास के इलाकों तक बढऩे से रोक लिया गया। आग बुझाने में करीबन छह गाड़ी पानी का उपयोग किया गया। धान के बारदाना में लगी आग को बुझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *