छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना, 5 दिन का यलो अलर्ट…

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ली है। राजधानी समेत बिलासपुर, कवर्धा, जगदलपुर तिल्दा, धमधा, राजिम, नवापारा में रविवार सुबह से बादल छाए रहे। इस बीच हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिसने लोगों को उमसभरी गर्मी से थोड़ी राहत दी है। इस दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा 41.2 डिग्री तापमान दुर्ग में दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान जगदलपुर में 23.9 डिग्री दर्ज किया गया है।

सोमवार को राजधानी में हल्के बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की बात मौसम विभाग ने कही है। इधर, मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछएक जगहों पर 40-50, तो कुछेक इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *