17 महीने से विधायक सैलरी नहीं दे रहे, PM मोदी से शिकायत…

Share

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा से भाजपा विधायक रिकेश सेन के खिलाफ उन्हीं के वार्ड के एक युवक ने 17 महीने का वेतन ना देने का आरोप लगाया है। उसने इसकी लिखित शिकायत सायक श्रम आयुक्त दुर्ग से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक से की है। युवक ने वीडियो जारी कर कहा है कि विधायक ने उन्हें सोशल मीडिया में उनका नेगेटिव प्रचार करने के लिए रखा था।

15 हजार रुपए प्रति महीने देने की बात हुई थी। जब उनसे पैसे मांगता तो कहते अली मेरे सुदामा अभी तो विधायकी शुरू हुई है। रुपए मिल जाएंगे, लेकिन जब वे बकाया सैलरी मांगने गए तो विधायक ने कहा ये बात 15 लाख वाली बात की तरह जुमला थी।

इन आरोपों पर विधायक रिकेश सेन के बाहर होने के चलते उनसे बात नहीं हो पाई। उनके मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा ने कहा कि युवक अली हुसैन सिद्दकी की कही बातें पूरी तरह झूठी है। उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *