सुकमा में आईडी ब्लास्ट, एडिशनल एसपी हुए शहीद, दो अधिकारी गंभीर रूप से घायल…

Share

सुकमा। सुकमा जिले में से नक्सली घटना की खबर सामने आई है। नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर पुलिस ऑफिसर की गाड़ी को उड़ा दिया है। आईडी ब्लास्ट में कोंटा एडिशनल एसपी आकाश राव शहीद हो गए है, गोलापल्ली की ओर से नए कैंप स्थापना कर कोंटा लौट रहे थे, ब्लास्ट में कोंटा TI और SDOP घायल हुए है।

पुलिस ने बताया, कोंटा-गोलापल्ली मार्ग पर नए कैंप की स्थापना कर लौट रहे थे। इस दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आने शहीद ही गए। घायल अवस्था में कोंटा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिए।

अतिरिक्त एसपी आकाश क्षेत्र में पैदल गश्त ड्यूटी पर थे। ताकि भाकपा (माओवादी) द्वारा 10 जून को भारत बंद के आह्वान के मद्देनज़र किसी भी प्रकार की नक्सली घटना को रोका जा सके।

पोकलैंड में लगी आग देखने गए थे ASP

बता दे यह घटना कोंटा से तीन किलोमीटर दूर की है। यहाँ गिट्टी खदान में जहाँ नक्सलियों ने पोकलैंड मे आग लगा दी थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद ASP, TI को लेकर गए थे तभी ब्लास्ट हुआ। बीती रात नक्सलियों द्वारा खदान में आगजनी की घटना की जांच करने पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे थे। खदान में लगी पोकलेन मशीन को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया था। इसी घटना की तफ्तीश के दौरान नक्सलियों ने पहले से प्लांट की गई आईईडी से हमला कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *