सूखे नशे पर कार्रवाई जारी, गांजा के साथ सप्लायरों तक भी पहुंच रहे…

Share

गरियाबंद। गरियाबंद जिले में सूखे नशे पर रोक के लिए पुलिस अब तस्करों के साथ सप्लायारों को भी पकड़ रही है। बीते महीनों में गरियाबंद थाने में तस्करी के 2 अलग मामलों में 5 आरोपियों को पकड़ा गया था। इनसे करीब 113 किलो गांजा मिला था। एनडीपीएस एक्ट के तहत पांचों जेल भेज दिए गए। अब पुलिस ने इन्हें गांजा मुहैया कराने वाले 2 सप्लायरों को दबोचा है। दोनों ओडिशा के रहने वाले हैं। इन पर भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

सबसे पहले 7 जनवरी को सिटी कोतवाली पुलिस ने जगदीश भाटिया को गिरतार किया था। आरोप था कि वह पिकअप में 83 किलो गांजा ले जा रहा था। मामले में धारा 20 (एनडीपीएस एक्ट) के तहत एफआईआर दर्ज की गई। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी।

पुलिस को साइबर सेल से जानकारी मिली कि ओडिशा में कंदमाल जिले के कारेकंबा गांव में रहने वाला भुयना दीगल भी मामले में शामिल था। उस पर धारा 29 (एनडीपीएस एक्ट) के तहत कार्रवाई की गई है। इसी तरह 18 मार्च को गरियाबंद में पुलिस ने बाइक से 30 किलो गांजा ले जा रहे रहे चार लोगों को गिरतार किया।

इनमें निक्कू कुमार, शंकर पांडेय, विशाल कुमार और मुनीश कुमार शामिल थे। इन्हें भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया। प्रकरण में पुलिस ने ओडिशा में कोरापुट जिले के दुरला गांव मेंरहने वाले एक अन्य आरोपी प्रकाश खिल्लो को भी गिरतार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *