रविशंकर विश्वविद्यालय के रिश्वतखोर लिपिक को 24 जून तक भेजा जेल…

Share

रायपुर। एंटीकरप्शन ब्यूरो ने 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकडे़ गए पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के लिपिक दीपक शर्मा को 24 जून तक के लिए जेल भेज दिया है।

बुधवार को उसे विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया। इस दौरान अभियोजन पक्ष ने बताया कि आरोपी लिपिक ने अपने ही विभाग के सेवानिवृत लिपिक से पेंशन और ग्रेज्युटी के लिए रिश्वत मांगी थी।

नहीं देने पर फाइल रोक दी गई थी। इसके चलते सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले हितलाभ को लेकर लिपिक चक्कर लगा रहा था। एसीबी ने उसे रिश्वत की रकम के साथ रंगेहाथों पकड़ा। साथ ही 30 हजार रुपए भी बरामद किया गया। न्यायाधीश ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 13 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *