ट्रैक्टर की चपेट में आई मोपेड सवार बहनें, छोटी की हुई मौत…

Share

भिलाई। कुटेलाभाठा स्थित आईआईटी के गेट-2 के सामने ट्रैक्टर ने मोपेड सवार दो बहनों को चपेट में ले लिया। एक की मौत हो गई, दूसरी गंभीर से रूप से घायल है। जेवरा चौकी पुलिस ने बताया कि सुपेला लक्ष्मी नगर निवासी सुहानी सिंह (17) और खुशी सिंह (19) कॉलेज से एडमिशन बारे में जानकारी लेकर नगपुरा में लगे एनसीसी कैंप में अपनी बहन से मिलने जा रही थी।

आईआईटी गेट-2 के सामने मोड पर पहुंची थी तभी सामने से ट्रैक्टर आ रहा था। उससे आगे निकलने की कोशिश में उनकी मोपेड अनियंत्रित हो गई। दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिया की जद में आ गई। गंभीर चोट लगने से सुहानी सिंह की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल खुशी को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *