कुएं में मिली महिला और बच्चे की लाश, बोरे में भरकर पत्थर बांध कर फेका…

Share

भिलाई। अमलेश्वर थाना अंतर्गत ग्राम खमरिया के दो अलग-अलग कुओं में महिला और एक बच्चे की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव बोरे में बंधे मिले। सूचना मिलते ही एसएसपी विजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। बोरी में शव के साथ पत्थर भी बाँधा गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्ती नहीं हुई है।

अमलेश्वर थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम खमरिया से यह सूचना मिली कि दो कुओं से बदबू आ रही है। कुओं में पानी भरा है। उसमें बोरियों में शव प्रतीत हो रहा है। टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों कुओं को चेक किया। दोनों में बोरियों में बंधे शव दिखे । टीम बुलाकर दोनों शव को कुएं से निकाला गया। एक कुए में करीब 35 वर्षीय महिला का शव था तो दूसरे कुएं से करीब 12 वर्षीय बालक का शव मिला।

हत्या के बाद पत्थर बांधकर शव को कुएं में फेकने का संदेह

पुलिस ने बताया कि महिला और बालक को साड़ी से बांधकर बोरी में पत्थर भर दिया, ताकि शव उफन कर बाहर न आए। दोनों कुएं की दूरी 30 से 40 मीटर है। मौके पर पहुंचे फोरेंसिक टीम ने जांच की। घटना चार दिन पुरानी बताई जा रही है।

अमलेश्वर थाना के ग्राम खमरिया में दो अलग-अलग कुएं में शव मिले हैं। दोनों के हाथ पैर साड़ी से बंधा हुआ है। शव के साथ में पत्थर भी बंधा मिला है। मामले में मर्ग कायम कर पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *