मुख्य सचिव अमिताभ जैन की सेवा में बढ़ोतरी, तीन महीने का मिला एक्सटेंशन, कैबिनेट ने लगाई मुहर
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर चल रही अटकलों के बीच बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन को सेवा विस्तार दे दिया गया है। केंद्र सरकार ने अंतिम समय में उनके कार्यकाल को तीन महीने विस्तार देने की मंज़ूरी दे दी है।बीते कुछ दिनों से राज्य में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर सुब्रत साहू और मनोज पिंगुआ जैसे वरिष्ठ IAS अधिकारियों के नाम चर्चा में थे।
माना जा रहा था कि आगामी साय कैबिनेट बैठक में अमिताभ जैन की विदाई के साथ नए मुख्य सचिव का नाम घोषित किया जाएगा।
लेकिन अंतिम क्षणों में केंद्र से मिली मंज़ूरी ने पूरे समीकरण को बदल दिया। अब अमिताभ जैन एक्सटेंशन पाने वाले छत्तीसगढ़ के पहले मुख्य सचिव बन गए हैं।इतिहास में पहली बारछत्तीसगढ़ गठन (2000) के बाद यह पहला मौका है जब किसी मुख्य सचिव को औपचारिक रूप से सेवा विस्तार दिया गया है। इससे न सिर्फ अमिताभ जैन की कार्यशैली और दक्षता पर मुहर लगती है, बल्कि यह बताता है कि राज्य और केंद्र दोनों स्तरों पर उनकी भूमिका को कितना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में अब तक 12 मुख्य सचिव
25 बरस के छत्तीसगढ़ में अब तक 12 मुख्य सचिव बनाए गए हैं। राज्य निर्माण के बाद बंटवारे में छत्तीसगढ़ के हिस्से में आए सबसे वरिष्ठ आईएएस अरुण कुमार प्रदेश के पहले मुख्य सचिव नियुक्त हुए। अरुण कुमार की नियुक्ति 30 अक्टूबर 2000 को हुई थी। उनका कार्यकाल 31 जनवरी 2003 तक रहा।
अरुण कुमार – 30 अक्टूबर 2000 से 31 जनवरी 2003एसके मिश्रा – 31 जनवरी 2003 से 30 जून 2004एके विजय वर्गीय – 1 जुलाई 2004 से 7 नवंबर 2005आरपी बागी – 7 नवंबर 2005 से 31 जनवरी 2007शिवराज सिंह – 31 जनवरी 2007 से 31 जुलाई 2008पी.जॉय उमेन – 31 जुलाई 2008 से 7 फरवरी 2012सुनील कुमार – 7 फरवरी 2012 से 28 फरवरी 2014विवेक ढांड – 28 फरवरी 2014 से 11 जनवरी 2018अजय सिंह – 11 जनवरी 2018 से 2 जनवरी 2019सुनील कुजूर – 2 जनवरी 2019 से 31 अक्टूबर 2019आरपी मंडल – 31 अक्टूबर 2019 से 30 नवंबर 2020 तक अमिताभ जैन – 1 दिसंबर 2020 से अब तक
