Road Accident:-तेज रफ्तार ट्रक का कहर: प्रोफेसर दंपती की कार चकनाचूर, बाल-बाल बची जान, परिवार में IAS-IPS अधिकारी
Road Accident:-शहर के सरकंडा इलाके में सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार ट्रक ने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) के दो वरिष्ठ प्रोफेसरों की कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि कार सवार पति-पत्नी सुरक्षित बच गए।
READ MORE:- विश्व स्वास्थ्य दिवस : स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Road Accident:-कौन हैं घायल प्रोफेसर?
- अमित सक्सेना – कंप्यूटर साइंस विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर
- अनुपमा सक्सेना – राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष
दोनों सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे यूनिवर्सिटी से घर लौट रहे थे।
Road Accident:-कैसे हुआ हादसा?
गुप्ता डेयरी के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही से उनकी कार को टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद कार की हालत:
- डिक्की पूरी तरह पिचकी
- बंपर और दाहिना दरवाजा क्षतिग्रस्त
- मौके पर लोगों की भीड़ जुटी
Road Accident:-पुलिस ने क्या किया?
- सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज
- आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
- संबंधित धाराएं:
- धारा 281 और 125(ए) BNS
(पूर्व में IPC 279, 337)
- धारा 281 और 125(ए) BNS
- ट्रक जब्त, जांच जारी
Road Accident:-परिवार में IAS-IPS का कनेक्शन
- अनुपमा सक्सेना के भाई तारण प्रकाश सिन्हा वर्तमान में पंचायत डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।
- उनकी पत्नी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा रायपुर ग्रामीण में एसपी के पद पर तैनात हैं।
