CG News:-नशे में स्कूल पहुँचे गुरुजी! कलेक्टर का बड़ा एक्शन – प्रधानपाठक समेत 2 शिक्षक सस्पेंड

Share

CG News:-मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां स्कूल में शराब पीकर आने वाले दो शिक्षकों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।

प्राथमिक शाला बाला में पदस्थ प्रधानपाठक पारस राम वर्मा और सहायक शिक्षक मेहीलाल सिंह को कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।



CG News:-कैसे हुआ खुलासा?

  • कलेक्टर के निर्देश पर औचक निरीक्षण किया गया
  • मौके पर दोनों शिक्षक नशे की हालत में पाए गए
  • पंचनामा और बयान में शराब सेवन की पुष्टि
  • अस्पताल में मेडिकल जांच में भी नशा साबित

कानूनी कार्रवाई

दोनों शिक्षकों को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 और 23 के उल्लंघन का दोषी माना गया।
इसके तहत वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के अनुसार निलंबन की कार्रवाई की गई।


CG News:-निलंबन के दौरान

  • मुख्यालय: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, MCB
  • मिलेगा: जीवन निर्वाह भत्ता (Subsistence Allowance)

प्रशासन का सख्त संदेश

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि
-सरकारी नौकरी में लापरवाही और अनुशासनहीनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
-दोषियों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *