Crime News:-अंबिकापुर में घुमंतू महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार का इनामी रामचरण लोहर चिरमिरी से पकड़ा गया

Share

Crime News:-अंबिकापुर में 4 अप्रैल की सुबह हुए दिल दहला देने वाले मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घुमंतू महिला के साथ दुष्कर्म और नृशंस हत्या के आरोपी रामचरण लोहर को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

– पुलिस के अनुसार, आरोपी रामचरण लोहर को चिरमिरी के बड़ा बाजार स्थित अस्पताल परिसर से पकड़ा गया।
– बताया जा रहा है कि चिरमिरी में उसकी मां अपने सौतेले पिता के साथ रहती है, जहां वह छिपा हुआ था।



Crime News:-जनता में आक्रोश

इस जघन्य घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा था और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *