Crime News:-कार से गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 112 किलो गांजा बरामद, 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, वाहन जब्त

Share

Crime News:-छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस को ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पत्थलगांव थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 112 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 54 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए गांजे की तस्करी की जा रही है, जो ओडिशा से दिल्ली की ओर जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।

– कार्रवाई के दौरान एक आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर झाड़ियों से पकड़ लिया



Crime News:-पुलिस की कार्रवाई

  • मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
  • संदिग्ध कार को रोका गया
  • एक आरोपी ने भागने की कोशिश की
  • दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा और कार जब्त
  • मामले की जांच जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *